फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Helicopter Service Started today after one week of Disaster

Kedarnath: केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान खत्म, हेलीकॉप्टर से फिर शुरू हुई यात्रा, 50 यात्री पहुंचे धाम

Thu, 08 Aug 2024 12:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2024 12:13 PM IST
सार

आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Helicopter Service Started today after one week of Disaster
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिवृष्टि के एक सप्ताह बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई है। पहले दिन हेलीकॉप्टर से 50 श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। वहीं, केदारनाथ और लिनचोली से एमआई-17 सहित निजी हेलीकॉप्टर से 79 यात्रियों को केदारघाटी के हेलिपैड पहुंचाने के साथ ही आठ दिन से चला आ रहा रेस्क्यू अभियान खत्म हो गया।

विज्ञापन


अभियान में पैदल और हवाई मार्ग से कुल 12,906 यात्रियों और स्थानीय काे सकुशल रेस्क्यू किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह साफ मौसम के बीच गुप्तकाशी और शेरसी हेलीकॉप्टर से ट्रांस भारत व हिमालयन हेलीकॉप्टर की केदारनाथ के लिए उड़ान के साथ यात्रा फिर शुरू हुई। दोनों हेलीकॉप्टर ने पांच शटल में कुल 21 यात्री धाम पहुंचाए।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे के बाद केदारनाथ सहित केदारघाटी में तेज बारिश व कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर बाधित रही। केदारनाथ में मौजूद बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया, एक सप्ताह बाद यात्रियों के धाम पहुंचने से यात्रा पुन: शुरू हो गई है। उधर, पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से विभिन्न स्थानों और केदारनाथ में रुके यात्रियों और स्थानीय लोगों का आठ दिन से चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: मंदाकिनी नदी का तीखा ढलान और तेज बहाव, केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव का बन रहा सबसे बड़ा कारण




इस दौरान केदारनाथ से वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर और अन्य निजी हेलीकॉप्टर से 33 यात्री व स्थानीय का रेस्क्यू कर केदारघाटी के चारधाम, गुप्तकाशी व शेरसी हेलिपैड लाया गया। वहीं, 46 लोगों को पैदल मार्ग से लिनचोली पहुंचाने के बाद केदारघाटी पहुंचाया गया। इसके अलाव एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 750 किलो राशन, सब्जी, दवा सहित अन्य जरूरी सामग्री भी केदारनाथ पहुंचाई गई।

डीएम डाॅ. सौरभ गहरवार ने बताया, आठ दिन से चलाया जा रहा अभियान खत्म हो गया है। अभियान में कुल 12,906 लोगों का रेस्क्यू किया गया। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा पुन: शुरू कर दी गई है। अब पैदल मार्ग से यात्रा को जल्द शुरू करने के लिए मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed