{"_id":"66b468143a3a2e796e0d010c","slug":"kedarnath-yatra-helicopter-service-started-today-after-one-week-of-disaster-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान खत्म, हेलीकॉप्टर से फिर शुरू हुई यात्रा, 50 यात्री पहुंचे धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान खत्म, हेलीकॉप्टर से फिर शुरू हुई यात्रा, 50 यात्री पहुंचे धाम
Thu, 08 Aug 2024 12:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:13 PM IST
सार
आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतिवृष्टि के एक सप्ताह बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई है। पहले दिन हेलीकॉप्टर से 50 श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। वहीं, केदारनाथ और लिनचोली से एमआई-17 सहित निजी हेलीकॉप्टर से 79 यात्रियों को केदारघाटी के हेलिपैड पहुंचाने के साथ ही आठ दिन से चला आ रहा रेस्क्यू अभियान खत्म हो गया।
विज्ञापन
अभियान में पैदल और हवाई मार्ग से कुल 12,906 यात्रियों और स्थानीय काे सकुशल रेस्क्यू किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह साफ मौसम के बीच गुप्तकाशी और शेरसी हेलीकॉप्टर से ट्रांस भारत व हिमालयन हेलीकॉप्टर की केदारनाथ के लिए उड़ान के साथ यात्रा फिर शुरू हुई। दोनों हेलीकॉप्टर ने पांच शटल में कुल 21 यात्री धाम पहुंचाए।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे के बाद केदारनाथ सहित केदारघाटी में तेज बारिश व कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर बाधित रही। केदारनाथ में मौजूद बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया, एक सप्ताह बाद यात्रियों के धाम पहुंचने से यात्रा पुन: शुरू हो गई है। उधर, पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से विभिन्न स्थानों और केदारनाथ में रुके यात्रियों और स्थानीय लोगों का आठ दिन से चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
Kedarnath: मंदाकिनी नदी का तीखा ढलान और तेज बहाव, केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव का बन रहा सबसे बड़ा कारण
इस दौरान केदारनाथ से वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर और अन्य निजी हेलीकॉप्टर से 33 यात्री व स्थानीय का रेस्क्यू कर केदारघाटी के चारधाम, गुप्तकाशी व शेरसी हेलिपैड लाया गया। वहीं, 46 लोगों को पैदल मार्ग से लिनचोली पहुंचाने के बाद केदारघाटी पहुंचाया गया। इसके अलाव एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 750 किलो राशन, सब्जी, दवा सहित अन्य जरूरी सामग्री भी केदारनाथ पहुंचाई गई।
डीएम डाॅ. सौरभ गहरवार ने बताया, आठ दिन से चलाया जा रहा अभियान खत्म हो गया है। अभियान में कुल 12,906 लोगों का रेस्क्यू किया गया। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा पुन: शुरू कर दी गई है। अब पैदल मार्ग से यात्रा को जल्द शुरू करने के लिए मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है।