फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath yatra 2026 Horse and mule registration begins ahead of the Kedarnath Yatra Rudraprayag News

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा से पहले घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण शुरू, बीमा शुल्क ज्यादा होने से संचालकों में रोष

Fri, 27 Feb 2026 07:15 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Feb 2026 07:15 AM IST
सार

केदारनाथ यात्रा से पहले घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण, माइक्रो चिपिंग, टैगिंग, रक्त सैंपलिंग, पशु बीमा के बाद ही पंजीकरण किया जाएगा, लेकिन बीमा शुल्क ज्यादा होने से संचालकों में रोष है।

विज्ञापन
Kedarnath yatra 2026 Horse and mule registration begins ahead of the Kedarnath Yatra Rudraprayag News
केदारनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने से पहले घोड़े खच्चरों के पंजीकरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग ने आगामी 26 से 28 फरवरी तक छह स्थानों के लिए पहले चरण के घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण को लेकर रोस्टर जारी किया है। होली के बाद दूसरे चरण के लिए रोस्टर जारी होगा।

विज्ञापन

केदारनाथ पैदल मार्ग पर सवारी एवं सामग्री ले जाने वाले घोेड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण, माइक्रो चिपिंग, टैगिंग, रक्त सैंपलिंग, पशु बीमा के बाद ही पंजीकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन लगभग पांच हजार घोड़ा खच्चरों के संचालन की अनुमति देगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 27 फरवरी को चंद्रापुरी व सिद्धसौड एवं 28 को घंघासू बांगर एवं बक्सीर में पंजीकरण शिविर लगेंगे।

विज्ञापन


घोड़े-खच्चर संचालकों ने स्वास्थ्य बीमा नहीं कराया
पशुओं के मेडिकल प्रमाणपत्र व बीमा जारी होने के बाद ही जिला पंचायत घोड़ा-खच्चर का पंजीकरण करेगा। राउंलेक में बीमा शुल्क अधिक होने के कारण घोड़े-खच्चर संचालकों ने स्वास्थ्य बीमा नहीं कराया है। भरत रावत, उमेद रावत, अशोक रावत, प्रदीप रावत, जग्गी बवान आदि का कहना है कि इस बार बीमा राशि दोगुने से ज्यादा हो गई है तथा विभाग उनसे जबरदस्ती बीमा कराने को कह रहा है, जबकि यह इच्छा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Roorkee: लक्सर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, चलाया सघन चेकिंग अभियान, आरोपी गिरफ्तार

राउंलेक और मनसूना में घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊखीमठ डॉ सतेंद्र सिंह यादव और रुद्रप्रयाग के डाॅ राजीव गोयल ने बताया कि राउंलेक में लगभग 300 घोड़े खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर माइक्रो चिप भी लगा दी गई है, लेकिन स्वास्थ्य बीमा जमा न होने के कारण लाइसेंस जारी नहीं किए गए। वहीं मनसूना में 172 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 143 का स्वास्थ्य बीमा कर लाइसेंस जारी कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed