केदारनाथ पुनर्निर्माण: धाम में चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी एक साल से गौचर में रखी भारी मशीनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में सेना की भागीदारी अहम साबित हो रही है। वर्ष 2015 में जहां सेना के एमआई-26 हेलीकॉप्टर से गौचर से टनों भारी मशीनें केदारनाथ पहुंचाई गई थीं। इस बार अमेरिका में निर्मित भारतीय सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी भरकम मशीनें केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए पहुंचाई जाएंगी। यह हेलीकॉप्टर एक बार में 12 टन सामान ले जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण का दूसरा चरण अक्तूबर से शुरू होने वाला है। इन निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए भारी भरकम मशीनों का उपयोग होना है, जो बीते एक वर्ष से ये मशीनें गौचर में रखी गई हैं।
भारतीय सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से पोकलैंड, डंपर, हाइड्रा, जेसीबी आदि भारी भरकम मशीनों को केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।
दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से लैंडिंग कर सकता है चिनूक
यह हेलीकॉप्टर एक बार में 12 टन सामान ले जा सकता है और केदारनाथ के दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से लैंडिंग कर सकता है। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों के लिए मशीनें चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी।
106 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
सुहावने मौसम के बीच सोमवार को केदारनाथ में 106 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया सितंबर के पहले सप्ताह में एक दिन में यह दर्शनार्थियों की सबसे अधिक संख्या है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भी प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।