फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Highway and footpath blocked due to torrential rain in Kedar Valley, 1269 passengers rescued

Kedarnath: केदारघाटी में मूसलाधार बारिश से हाईवे और पैदल मार्ग अवरुद्ध, रेस्क्यू किए गए 1269 यात्री

Thu, 26 Jun 2025 09:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jun 2025 09:12 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से केदारघाटी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बुधवार देर रात भी क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच दो स्थानों पर बाधित हो गया।

विज्ञापन
Kedarnath Highway and footpath blocked due to torrential rain in Kedar Valley, 1269 passengers rescued
यात्रियों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारघाटी में बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश ने केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग के समीप रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। पहाड़ी टूटने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया, वहीं मुनकटिया के पास भी हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण बृहस्पतिवार को दिनभर पैदल यात्रा ठप रही। इस दौरान केदारनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे 1269 यात्रियों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने रस्सी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


कई दिनों से लगातार हो रही है बारिश
पिछले कई दिनों से केदारघाटी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बुधवार देर रात भी क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच दो स्थानों पर बाधित हो गया। यह पूरा क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है।
विज्ञापन


बुधवार रात सोनप्रयाग में एक्रो पुल से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे हाईवे पर भारी मलबा और बोल्डर जमा हो गए। वहीं, कुछ ही आगे मुनकटिया में भी हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया था। इस समस्या के चलते बृहस्पतिवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा भी संभव नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli: पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले, कार के उड़े परखच्चे, एक था इंजीनियर

रुक-रुककर गिरते रहे पत्थर
हाईवे के बंद होने पर एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा मलबा हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर और मलबा गिरता रहा, जिससे काम में बाधा आई। सुरक्षा के मद्देनजर, प्रशासन और पुलिस ने सोनप्रयाग से किसी भी यात्री को केदारनाथ के लिए आगे नहीं बढ़ने दिया।

दूसरी ओर, केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने पहाड़ी रास्ते से रस्सी के सहारे यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यह रेस्क्यू अभियान एक संवेदनशील अस्थायी पगडंडी से किया गया।

केदारनाथ से दर्शन कर लौटे कुल 1269 यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया। भूस्खलन जोन सक्रिय होने के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। इन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग से एक भी यात्री को धाम के लिए रवाना नहीं किया गया। साथ ही, गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच भी पूरी मॉनिटरिंग की गई ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
-अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed