फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Helicopter Crash DGCA will conduct technical investigationexpert team left Uttarakhand news

Kedarnath Helicopter Crash: डीजीसीए करेगी हादसे की तकनीकी जांच, घटनास्थल के लिए रवाना हुई विशेषज्ञ टीम

Tue, 18 Oct 2022 09:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:09 PM IST
सार

आज मंगलवार सुबह केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की तकनीकी जांच के लिए डीजीसीए की टीम ने दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची और फिर घटनास्थल के रवाना हो गई है। अपर सचिव सी रविशंकर ने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर हादसे का कारण खराब मौसम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash DGCA will conduct technical investigationexpert team left Uttarakhand news
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी लौटते समय गुरुड़चट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) करेगी। हादसे के बाद जांच के लिए डीजीसीए के विशेषज्ञ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। इसके अलावा सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के लिए डीएम रुद्रप्रयाग को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा संचालित होती है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से शटल सेवा चलाई जाती है। मंगलवार को हुए हादसे की तकनीकी जांच के लिए डीजीसीए की टीम ने दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचकर घटनास्थल के रवाना हो गई है।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के इंजन में तकनीकी खराबी आई या केदारघाटी में खराब मौसम के चलते घना कोहरा हादसे की वजह रही, इसकी जांच डीजीसीए के विशेषज्ञों की टीम करेगी। सरकार की ओर से डीएम रुद्रप्रयाग के माध्यम से भी हादसों के कारणों जांच कराई जा रही है। हेलीकॉप्टर की क्षमता सात सीटर थी। इसमें एक पायलट और 6 यात्री एक समय में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर हादसे का कारण खराब मौसम माना जा रहा है। आर्यन एविएशन के माध्यम से संचालित हेली सेवा से संबंधित जानकारी मांगी गए है।

यहां से चलती है हेली सेवा
केदारनाथ के लिए सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा संचालित होती है। इसमें गुप्तकाशी से एयरो क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर, सिरसी से एयरो क्राफ्ट, हिमालयन हेली, केट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होती है।

ये भी पढ़ें..केदारनाथ हादसा: 'हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थीं' सागर बोले- मेरी पहली यात्रा में जुड़ गईं खौफनाक यादें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed