{"_id":"6853a0f0bf9458e07c07f4c6","slug":"kedarnath-heli-ticket-doubt-over-booking-of-kedarnath-helicopter-service-tickets-after-june-22-irctc-website-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Service: 22 जून के बाद टिकट बुकिंग पर संशय, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नहीं है कोई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Service: 22 जून के बाद टिकट बुकिंग पर संशय, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नहीं है कोई जानकारी
Thu, 19 Jun 2025 11:32 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:32 AM IST
सार
केदारनाथ हेली सेवा को लेकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं है।
पहले स्लॉट में दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की गई। जबकि दूसरे स्लॉट में एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग हुई।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चारधाम यात्रा में 22 जून के बाद केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग पर संशय बना हुआ है। अभी तक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने तीसरे चरण के स्लॉट में टिकट बुकिंग की तिथि तय नहीं की है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के लिए दो मई से हेली सेवा संचालित हुई। पहले स्लॉट में दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की गई। जबकि दूसरे स्लॉट में एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 20 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, शुरुआत में कुमाऊं फिर गढ़वाल में भारी बारिश
विज्ञापन
22 जून तक हेली की बुकिंग फुल है। इससे आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग पर संशय बना हुआ है। हालांकि मानसून सीजन में हेली सेवा का संचालन कम हो जाता है। छह कंपनियों में से एक या दो कंपनियों के हेलिकॉप्टर संचालित होते हैं।