फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli service Ticket IRCTC portal will open from July 3 booking for journey from July 8 to 31

Kedarnath Heli Service: कल से फिर खुलेगा IRCTC का पोर्टल, आठ से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए होगी टिकट बुकिंग

Sun, 02 Jul 2023 07:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 02 Jul 2023 07:28 AM IST
सार

आईआरसीटीसी ने तीन जुलाई से बुकिंग पोर्टल खोलने की जानकारी दी है, जिसमें आठ से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। 30 जून तक हेलीकाॅप्टर से 61,967 यात्री केदारनाथ पहुंचे।

विज्ञापन
Kedarnath Heli service Ticket IRCTC portal will open from July 3 booking for journey from July 8 to 31
केदारनाथ हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल तीन जुलाई से खुलेगा, जिसमें आठ से 31 जुलाई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। मानसून सीजन के चलते कई कंपनियों से संचालन बंद कर दिया है।

विज्ञापन

वर्तमान में आर्यन और हिमालयन एविएशन की सेवाएं संचालित हैं। इस बार केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। 30 जून तक हेलीकाॅप्टर से 61,967 यात्री केदारनाथ पहुंचे। हेली कंपनियों ने लगभग 10,956 शटल की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेली सेवा की बुकिंग के लिए चरणबद्ध स्लॉट खोले गए। सात जुलाई तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल है। आईआरसीटीसी ने तीन जुलाई से बुकिंग पोर्टल खोलने की जानकारी दी है, जिसमें आठ से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बारिश के चलते आदि कैलाश यात्रा पर फिलहाल रोक, पूर्णागिरि यात्रा पर रात में पाबंदी

बारिश के चलते इन कंपनियों की सेवाएं बंद

ट्रांस भारत, पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा, ऐरो एविएशन कंपनी ने मानसून के चलते हेली सेवा का संचालन बंद कर दिया है, जबकि केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर हादसे के बाद क्रिस्टल कंपनी की सेवाएं पहले से ही बंद हैं। डीजीसीए ने क्रिस्टल एविएशन को हेली सेवा की अनुमति नहीं दी है। वर्तमान में आर्यन और हिमालयन कंपनी की सेवा उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed