{"_id":"645a443a3aff3d1f92095fe6","slug":"kedarnath-heli-service-irctc-portal-will-open-daily-from-today-for-ticket-booking-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Service: आज से रोज खुलेगा पोर्टल, अब यात्रा से छह दिन पहले कर सकेंगे टिकट बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Service: आज से रोज खुलेगा पोर्टल, अब यात्रा से छह दिन पहले कर सकेंगे टिकट बुकिंग
Tue, 09 May 2023 06:34 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 May 2023 06:34 PM IST
सार
Kedarnath Heli Service Ticket booking News: केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब आईआरसीटीसी का पोर्टल प्रतिदिन खुलेगा। इसमें यात्रा से छह दिन पहले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सर्विस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आज से आईआरसीटीसी का टिकट बुकिंग पोर्टल रोजाना खुलेगा। यात्रा से छह दिन पहले टिकट बुक करने की सुविधा होगी। नौ मई को यात्री 14 मई की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब आईआरसीटीसी का पोर्टल प्रतिदिन खुलेगा। इसमें यात्रा से छह दिन पहले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
13 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। रोजाना आईआरसीटीसी का पोर्टल दोपहर 12 बजे खुलेगा। हेली टिकट बुकिंग करने के लिए यात्रियों का चारधाम यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है। उसके बाद ही वे टिकट बुकिंग कर पाएंगे।
16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।