Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के नाम पर दिल्ली के यात्रियों से 51 हजार की ठगी, ऐसे बन रहे लोग शिकार
Kedarnath Heli Service Ticket Booking Fraud News: चार यात्रियों ने ऑनलाइन 96 हजार रुपये जमाकर दिए। लेकिन उन्होंने तीन ही टिकट दिए और पैसे भी वापस नहीं किए। इसके बाद 27 हजार रुपये और भेजने के लिए कहा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर दिल्ली के यात्रियों से 51 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की ईमेल से मिली शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस यात्रा सीजन में हेलिकॉप्टर टिकट के लिए ठगी की यह तीसरी घटना है।
Chardham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर 19 जून तक लगी रोक
नई दिल्ली से मुकेश कौशिक अपने तीन मित्रों के साथ बीते 28 मई को केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी पहुंचे थे। यहां उन्होंने हेलिकॉप्टर टिकट के लिए ऑनलाइन खोजबीन की, तो एक मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने संबंधित नंबर पर बातचीत की तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति द्वारा उन्हें 24 हजार रुपये प्रति टिकट के हिसाब से टिकट उपलब्ध कराने की बात कही गई।
चारों यात्री तैयार हो गए और मोबाइल से ही दिए गए खाता नंबर पर ऑनलाइन 96 हजार रुपये जमाकर दिए। उन्हें 29 मई को टिकट उपलब्ध होने की बात कही गई। लेकिन पैसे भी वापस नहीं किए। चौथे टिकट को लेकर हेली कंपनी कार्यालय द्वारा किसी प्रकार की बातचीत या फोन आने की बात से साफ इन्कार किया गया। यात्रियों ने संबंधित मोबाइल पर फिर फोन किया तो टिकट के लिए तत्काल 27 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा गया। यात्रियों ने पैसा जमा कर दिया लेकिन टिकट नहीं मिल पाया।
सोमवार को मुकेश कौशिक ने ईमेल के जरिए रुद्रप्रयाग पुलिस हेलिकॉप्टर टिकट की ठगी की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि यात्रियों से सिर्फ उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट से ही केदारनाथ के लिए टिकट बुक करें।