फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service 51 thousand Rupees Fraud from Pilgrims of Delhi in name of ticket booking

Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के नाम पर दिल्ली के यात्रियों से 51 हजार की ठगी, ऐसे बन रहे लोग शिकार

Tue, 06 Jun 2023 03:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

Kedarnath Heli Service Ticket Booking Fraud News: चार यात्रियों ने ऑनलाइन 96 हजार रुपये जमाकर दिए। लेकिन उन्होंने तीन ही टिकट दिए और पैसे भी वापस नहीं किए। इसके बाद 27 हजार रुपये और भेजने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service 51 thousand Rupees Fraud from Pilgrims of Delhi in name of ticket booking
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर दिल्ली के यात्रियों से 51 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की ईमेल से मिली शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस यात्रा सीजन में हेलिकॉप्टर टिकट के लिए ठगी की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर 19 जून तक लगी रोक
विज्ञापन


नई दिल्ली से मुकेश कौशिक अपने तीन मित्रों के साथ बीते 28 मई को केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी पहुंचे थे। यहां उन्होंने हेलिकॉप्टर टिकट के लिए ऑनलाइन खोजबीन की, तो एक मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने संबंधित नंबर पर बातचीत की तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति द्वारा उन्हें 24 हजार रुपये प्रति टिकट के हिसाब से टिकट उपलब्ध कराने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों यात्री तैयार हो गए और मोबाइल से ही दिए गए खाता नंबर पर ऑनलाइन 96 हजार रुपये जमाकर दिए। उन्हें 29 मई को टिकट उपलब्ध होने की बात कही गई। लेकिन पैसे भी वापस नहीं किए। चौथे टिकट को लेकर हेली कंपनी कार्यालय द्वारा किसी प्रकार की बातचीत या फोन आने की बात से साफ इन्कार किया गया। यात्रियों ने संबंधित मोबाइल पर फिर फोन किया तो टिकट के लिए तत्काल 27 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा गया। यात्रियों ने पैसा जमा कर दिया लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। 

सोमवार को मुकेश कौशिक ने ईमेल के जरिए रुद्रप्रयाग पुलिस हेलिकॉप्टर टिकट की ठगी की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि यात्रियों से सिर्फ उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट से ही केदारनाथ के लिए टिकट बुक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed