फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Rawal Warning for Hunger strike of copper plates not remove from temple

रावल की चेतावनी के बाद हटाए तामपत्र, शुद्धिकरण के बाद मंदिर में प्रवेश करेगी बाबा की डोली

Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
सार

  • ताम्रपत्र हटाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पहले ही भेजा जा चुका पत्र 
  • तीन व छह सितंबर को अज्ञात लोगों ने ओंकारेश्वर मंदिर में लगाए थे ताम्रपत्र 
     

विज्ञापन
Kedarnath Dham Rawal Warning for Hunger strike of copper plates not remove from temple
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की चेतावनी के बाद बुधवार देर शाम हरकत में आए प्रशासन ने पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में लगाए गए 19 ताम्रपत्रों को हटा दिया है।

विज्ञापन


जांच के लिए इन ताम्रपत्रों को लॉकर में सीलबंद कर दिया गया है। अब बृहस्पतिवार को मंदिर के शुद्धिकरण के बाद भगवान केदारनाथ की डोली मंदिर में प्रवेश करेगी। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पिछले माह तीन और छह सितंबर को अज्ञात लोगों ने कुछ ताम्रपत्र लगा दिए थे।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर बीकेटीसी और स्थानीय लोगों ने इसकी जांच की मांग उठाई थी। बुधवार को यह मामला तब खासा गरमा गया, जब केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने मामले की जांच नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए एक नवंबर से आमरण अनशन पर बैठने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह भी कहना था कि मंदिर में साजिश के तहत लगाए गए ताम्रपत्रों का खुलासा नहीं होता है, तो वे बृहस्पतिवार को बाबा केदार की डोली मंदिर में प्रवेश नहीं करेगी। मंदिर का शुद्धिकरण होने तक डोली द्वार पर ही रहेगी और वे भी गद्दी पर नहीं बैठेंगे।

रावल भीमाशंकर लिंग ने प्रशासन, पुलिस, मंदिर समिति और पंचगाईं के हक-हकूकधारियों के साथ बैठक कर कहा कि अज्ञात लोगों ने मंदिर में ताम्रपत्र लगाकर धार्मिक परंपराओं के साथ छेड़छाड़ की है।

धर्म की रक्षा के लिए अगर उन्हें प्राण भी त्यागने पड़े तो वे उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए ताम्रपत्रों को निकालकर उन सभी स्थानों का शुद्धिकरण करने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होना खेद का विषय है।

मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने कहा कि पुरातत्व विभाग से ताम्रपत्रों की जांच कराई जाएगी। मामले में पूर्व में ऊखीमठ थाने में भी तहरीर दर्ज कराई जा चुकी है।

अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली, उप जिलाधिकारी वरूण अग्रवाल, तहसीलदार जयवीर राम बधणी ने ओंकारेश्वर मंदिर के उन सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां ताम्रपत्र लगाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed