{"_id":"638cc36e4aafef122b75611c","slug":"kedarnath-dham-prasad-will-not-be-packed-in-single-use-plastic-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग में पैक नहीं होगा बाबा केदार का प्रसाद, पैकेट पर लगेगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग में पैक नहीं होगा बाबा केदार का प्रसाद, पैकेट पर लगेगा क्यूआर कोड
Sun, 04 Dec 2022 09:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:47 PM IST
सार
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों व प्रसाद संघ से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक में केदारनाथ प्रसाद के रूप में तैयार किए जाने वाले चौलाई के लड्डूओं की गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चौलाई से तैयार होने वाले केदारनाथ प्रसाद की पैकिंग सिंगल यूज प्लास्टिक बैग में नहीं की जाएगी। प्रसाद की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करने के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाली पैकिंग की जाएगी। प्रसाद जूट के बैग या कपड़े के थैले में दिया जाएगा। साथ ही प्रसाद के पैकेट पर क्यूआर कोड भी होगी। राज्य में एक जिला दो उत्पाद में रुद्रप्रयाग जनपद को चौलाई फसल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड के पहाड़ों में टनल पार्किंग के लिए 12 जगह तय, पढ़ें किस जिले में कहां होगी
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों व प्रसाद संघ से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक में केदारनाथ प्रसाद के रूप में तैयार किए जाने वाले चौलाई के लड्डूओं की गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही प्रसाद की पैकिंग किसी भी रूप में सिंगल यूज प्लास्टिक बैग में न करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने जिला उद्योग महाप्रबंधक को प्रसाद पैकिंग के लिए डिजाइन वाली पैकिंग के सैंपल 15 दिसंबर तक तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को चौलाई का पर्याप्त भंडारण करने को कहा, जिससे आगामी यात्राकाल में लड्डू व चूरण बनाने में सामग्री की कमी न हो। उन्होंने कहा कि प्रसाद पैकेट में क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए, जिससे उसके निर्माण की पूरी जानकारी ग्राहक को पता चल सके।
जिलाधिकारी ने केदारनाथ प्रसाद से जुड़े महिला समूहों, संस्थाओं से मंदिर की अनुकृति के लिए उपलब्ध कच्चे माल पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, महाप्रबंधक उद्योग हरीश चंद्र हटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, केदारनाथ सोवेनियर ग्रोथ सेंटर के भाष्कर पुरोहित, केदारनाथ प्रसाद संघ के रघुवीर कंडवाल मौजूद थे।