फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath dham Pilgrims Enjoy walking yatra Adventure of snow lane

तीर्थयात्रियों में बढ़ा केदारनाथ पैदल यात्रा का आकर्षण, बर्फीले रास्तों के रोमांच का उठा रहे लुत्फ

Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath dham Pilgrims Enjoy walking yatra Adventure of snow lane
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष पैदल चलकर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भी नया रिकार्ड बनाया है। 24 जून तक 447748 श्रद्धालु 17 किमी की पैदल दूरी तय कर धाम पहुंच चुके हैं। जबकि बीते वर्ष 347504 श्रद्धालु ही पैदल धाम पहुंचे थे।

विज्ञापन


9 मई से शुरू हुई भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ की यात्रा ने इस बार कई नए आयाम हासिल किए हैं। बीते 20 मई के बाद से यात्रा ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह जून के तीसरे सप्ताह तक बनी रही। केदारनाथ में बर्फीले रास्ते भी इसकी एक वजह है।
विज्ञापन


इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यात्रा के 47 दिनों में बाबा के दर्शन करने वाले कुल 7 लाख 48 हजार 140 श्रद्धालुओं में 4 लाख 89 हजार 122 इस माह में पहुंचे हैं। जबकि 2017 में पूरे यात्राकाल में भी इतने श्रद्धालु केदारनाथ नहीं पहुंच पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं, बाबा के दर्शनों के लिए इस वर्ष पैदल यात्रा का दायरा भी बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार 9 मई से 24 जून तक 447748 श्रद्धालु गौरीकुंड से 17 किमी की पैदल दूरी तय कर धाम पहुंचे हैं। जबकि वर्ष 2018 में पूरे यात्राकाल सिर्फ 3 लाख 47 हजार 504 श्रद्धालु ही पैदल धाम पहुंचे थे।

आस्था के सैलाब से डेढ़ माह में केदारघाटी, पैदल मार्ग के पड़ावों और धाम में कारोबार को भी नई गति मिली। साथ ही घोड़ा-खच्चरों से भी 2 लाख 32 हजार श्रद्धालु भी बाबा के दर्शनों को पहुंचे, जिससे प्रशासन को साढ़े तीन करोड़ की आमदानी हो चुकी है। पालकी व कंडी संचालक भी बीते वर्ष से डेढ़ से दो गुना अधिक कमा चुके हैं। हेलीकॉप्टर से भी 16 मई से 23 जून तक 55241 श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं।

संसाधन        श्रद्धालु की संख्या 
पालकी            7715
कंडी              5600
हेलीकॉप्टर        55241
घोड़े-खच्चर       232000
पैदल              447784
नोट: 24  जून तक के आंकड़े

केदारनाथ में दर्शनार्थियों की रिकार्ड संख्या से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है। बीते वर्ष समिति को  यात्राकाल में 12 करोड़ की आय हुई थी। जबकि इस वर्ष डेढ़ माह में ही आमदानी का आंकड़ा 15 करोड़ पार कर चुका है। बरसात थमने के बाद यात्रा के दो माह में समिति की कमाई 20 करोड़ पार होने की उम्मीद है।

केदारनाथ यात्रा का पहला चरण सुखद रहा है। इस दौरान उम्मीद से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इस दौरान कुछ दिक्कतें भी आई। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आगामी यात्रा तैयारियों के लिए नए तरीके से खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही मूलभूत व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। 
- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed