फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham: Mats laid to prevent slippage in the iceberg zone lime being poured to melt snow

Kedarnath Dham: हिमखंड जोन में फिसलन से बचाव के लिए बिछाई मैट, बर्फ पिघलाने के लिए डाला जा रहा चूना

Tue, 09 May 2023 11:55 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 11:55 AM IST
सार

केदारनाथ में आए दिन बर्फबारी से पैदल मार्ग लिनचोली से केदारनाथ तक खतरनाक हो रहा है। यहां भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा हिमखंड जोन में रास्ता खतरनाक बना है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: Mats laid to prevent slippage in the iceberg zone lime being poured to melt snow
हिमखंड जोन में बिछाई मैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा में घोड़ा-खच्चर व यात्रियों को फिसलन से बचाने के लिए मैट बिछाई गई है। साथ ही बर्फ तेजी से पिघले, रोजाना चूना डाला जा रहा है। केदारनाथ में आए दिन मौसम खराब होने से पैदल मार्ग का पांच किमी हिस्सा संवेदनशील हो रखा है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन


केदारनाथ में आए दिन बर्फबारी से पैदल मार्ग लिनचोली से केदारनाथ तक खतरनाक हो रहा है। यहां भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा हिमखंड जोन में रास्ता खतरनाक बना है। डीडीएमए द्वारा बर्फ की सफाई कर यहां पर आवाजाही शुरू कर दी गई है लेकिन यहां रास्ते पर जमी बर्फ की सतह कठोर हो चुकी है। इससे फिसलन बढ़ रही है। साथ ही रात को गिर रहे पाले से यहां स्थिति और भी विकट हो रही है जिससे निपटने के लिए अब प्रशासन द्वारा हिमखंड जोन पर मैट बिछाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kedarnath Dham: Mats laid to prevent slippage in the iceberg zone lime being poured to melt snow

सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिछाई जाएगी मैट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मंगलवार तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में मैट बिछाई जाएगी। साथ ही यहां बीते तीन दिनों से प्रतिदिन कई किलो चूना डाला जा रहा है। साथ ही कई किलो चूना और भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बाबा केदार की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से पैदल दूरी पूरी सावधानी के साथ आवाजाही की अपील की है। साथ ही जवानों से बच्चों, वृद्धों को को हाथ पकड़कर रास्ता पार कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed