फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Hot water stream burst out again in Gaurikund Tapt Kund that buried under debris disaster

Kedarnath: गौरीकुंड के तप्तकुंड में फिर फूटी गर्म पानी की धारा, आपदा से मलबे और बोल्डर में दब गया था कुंड

Mon, 07 Apr 2025 02:07 PM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Apr 2025 02:07 PM IST
सार

Kedarnath News: बीते वर्ष 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से मंदाकिनी के सैलाब से तप्तकुंड मलबे और बोल्डरों से दब गया था।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Hot water stream burst out again in Gaurikund Tapt Kund that buried under debris disaster
तप्तकुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते वर्ष अतिवृष्टि के कारण मलबे और बोल्डरों में दबे तप्तकुंड का पुनरुद्धार कर दिया गया है। करीब एक माह की कड़ी मेहनत के बाद तप्तकुंड में फिर से गर्म पानी की धार फूटने लगी है। अब केदारनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु तप्तकुंड में आचमन और स्नान कर सकेंगे। यात्रा तक इस स्थल को और अधिक सुरिक्षत और सुलभ बना दिया जाएगा।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में तप्तकुंड और तर्पण कुंड भी है। इन कुंड में श्रद्धालु स्नान करने के साथ अपने पितरों को तर्पण देते हैं। बीते वर्ष 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से मंदाकिनी के सैलाब से तप्तकुंड मलबे और बोल्डरों से दब गया था। बीते फरवरी माह में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गौरीकुंड का निरीक्षण कर तप्तकुंड में जमे मलबे को हटाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इसके लिए खंड विकास कार्यालय ऊखीमठ को जिम्मेदारी सौंपी और अलग से धनराशि जारी की। बीडीओ अनुष्का के मार्गदर्शन और जेई संदीप थपलियाल के नेतृत्व में 30 मजूदरों ने एक माह में तल से ढाई मीटर ऊपर तक जमे मलबे और बोल्डरों को हटाया और तप्तकुंड को पुनर्जीवित कर दिया। मलबा हटाने के बाद इसमें गर्म पानी की धार फूट पड़ी।
विज्ञापन


Chardham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ में नहीं बना सकेंगे वीडियो और रील, मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल बैन
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी को पूर्व में बनाए गए ताल में एकत्रित किया जा रहा है जहां यात्री स्नान कर सकेंगे। खंड विकास कार्यालय के जेई संदीप थपलियाल ने बताया कि गर्म पानी का स्रोत सुरक्षित है और पानी की गर्माहट पहले जैसी है। यात्रा शुरू होने से पूर्व तप्तकुंड क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बना दिया जाएगा। इस कार्य में गौरीकुंड के पूर्व ग्राम प्रधान मायाराम गोस्वामी और पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी सहित स्थानीय लोगों का सहयोग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed