फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham horse kicked the passenger in stomach another woman was injured in collision

Kedarnath Dham: अचानक बिदका घोड़ा, यात्री के पेट पर मारी लात, बेहोश...एक अन्य महिला टक्कर लगने से घायल

Sat, 01 Jun 2024 05:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jun 2024 05:11 PM IST
सार

यूपी के दीपक बाबा केदार के दर्शन कर पैदल मार्ग से गौरीकुंड लौट रहे थे। इसी दौरान आगे से गुजर रहा घोड़ा अचानक बिदक गया और पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Kedarnath Dham horse kicked the passenger in stomach another woman was injured in collision
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड के समीप घोड़ा अचानक बिदक गया और यात्री के पेट पर लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) ने घायल को सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एक महिला घोड़े की टक्कर से घायल हो गई।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को यूपी के दीपक बाबा केदार के दर्शन कर पैदल मार्ग से गौरीकुंड लौट रहे थे। इसी दौरान आगे से गुजर रहा घोड़ा अचानक बिदक गया और पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गए। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर पहुंचे और उसे पंपिंग सीपीआर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद डीडीएमओ ने घायल यात्री को अपने वाहन से सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मीठापानी के समीप एक महिला यात्री सुष्मिता सोनी निवासी भोपाल घोड़े की टक्कर से घायल हो गईं। सुरक्षा जवानों ने महिला को मेडिकल रिलीफ पोस्ट में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: ऑफलाइन पंजीकरण आज से, एक दिन में 3000 को अनुमति, स्लॉट खत्म होते ही हरिद्वार में हंगामा

एक के सिर पर लगी चोट, दूसरे का पैर फ्रैक्चर

यात्रा मार्ग पर दो और लोग घायल हो गए। गौरीकुंड गेट के समीप पैदल मार्ग पर ओडिशा की सपना बहरा का पैर फिसल गया और सिर पर गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गईं। डीडीआरएफ के जवानों ने महिला को अस्पताल पहुंचा। उधर, राजस्थान से पहुंचे तीर्थयात्री नंदन किशोर का पैर फ्रैक्चर हो गया। एनडीआरएफ के जवानों ने विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से कोटेश्वर अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed