फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath dham gate open and aarti timing for pilgrims changed

उत्तराखंड: अब से सुबह 5 बजे खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, शाम को इस समय होगी आरती

Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
kedarnath dham gate open and aarti  timing  for pilgrims changed
kedarnath

बाबा केदार के धाम में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कपाट खुलने का समय बदल गया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट शनिवार(आज) से सुबह 5 बजे खोले जाएंगे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दर्शनार्थियों की संख्या में आई कमी को देखते हुए कपाट खोलने का समय एक घंटा देरी से कर दिया है। आने वाले दिनों में भी यात्रियों की संख्या और मौसम को देखते हुए कपाट खोलने व सायंकालीन आरती के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा।'

विज्ञापन


29 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा को 41 दिन हो गए हैं। धाम में अभी तक 5 लाख 63 हजार से अधिक श्रद्धालुओं बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बीते माह तक श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते विशेष पूजा तड़के 3 से 4 बजे तक हो रही थी। इसके बाद 4 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जा रहे थे। मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि शनिवार से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना तड़के बजे से शुरू होगी। जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट प्रात: 5 बजे खोले जाएंगे। अब, भगवान को भोग दोपहर बाद 2 से 3 बजे के मध्य लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed