केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन खुलेंगे कपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। धाम के कपाट आगामी तीन मई को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आम दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।
शुक्रवार को ऊखीमठ मंदिर में केदारधाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। बताया गया कि तीन मई को विधिविधान के साथ मिथुन लगन में धाम के कपाट खोले जाएंगे।
कपाट खुलने की तिथि घोषित करते वक्त पुरोहित भीमाशंकर, बीडी सिंह व अनिल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
चार कुंतल फूलों से सजाया गया ओंकारेश्वर मंदिर
महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को चार कुंतल फूलों से सजाया गया। शुक्रवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की गई।
शुक्रवार को मुख्य पुजारी बाबा केदार का महाभिषेक और श्रृंगार किया। विधि-विधान और अन्य अनुष्ठानों के बीच पंचांग गणना के आधार पर प्रात: 10 से 10.15 के बीच कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंचे।
इधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा, बुरांश आदि फूलों से सजाया गया है। मंदिर में ऊखीमठ महिला मंगल दल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, वेदपाठी व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।