फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Dispute over standing in line in Sonprayag fight Between police and Pilgrims

Kedarnath: सोनप्रयाग में लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद, पुलिस और यात्रियों के बीच हुई नोकझोंक, हाथापाई

Thu, 16 May 2024 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 May 2024 07:53 PM IST
सार

सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान यात्रियों का एक समूह जो लाइन में खड़ा होने के बजाय सीधे आगे बढ़ने लगा। इस पर पुलिस जवान ने रोका तो वह अभद्रता के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Dispute over standing in line in Sonprayag fight Between police and Pilgrims
सोनप्रयाग में यात्रियों और पुलिस की नोकझोंक - फोटो : सोशल मीडियो वीडियो

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में लाइन में समूह बनाकर खड़े होने पर पुलिस और यात्रियों के बीच नोकझोंक और हाथापाई हुई। पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत किया गया। इधर, पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई थी। पुलिस द्वारा लगातार लाउडस्पीकर से यात्रियों से लाइन के हिसाब से आगे बढ़ने की अपील की जा रही थी। इसी दौरान यात्रियों का एक समूह जो लाइन में खड़ा होने के बजाय सीधे आगे बढ़ने लगा। इस पर पुलिस ड्यूटी में तैनात जवान ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, तो वह नहीं माने और अभद्रता के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


Kedarnath: बाबा के दर्शन को रात से ही खड़े हो रहे श्रद्धालु, सोनप्रयाग तक लगी तीन किमी लंबी लाइन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अन्य जवानों ने हस्तक्षेप के बा मामला को शांत हुआ। इधर, पुलिस उपाधीक्षक व यात्रा यातायात नोडल अधिकारी हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि यात्रियों की तरफ से पहले मारपीट की कोशिश की गई, जो अच्छी बात नहीं है। उन्होंने यात्रियों से अनुशासन के साथ अपनी यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed