फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham 200 Health Officials and Personnel Deployed on Route Oxygen Cylinders Facilities Available

Kedarnath Dham: यात्रा मार्ग पर 200 स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी तैनात, हर वक्त तैनात रहेंगी 12 एंबुलेंस

Fri, 03 Apr 2026 05:28 PM IST
Renu Saklani दीपक बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
दीपक बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Apr 2026 05:28 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो सौ स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यात्रा मार्ग पर हर वक्त 12 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर व पोर्टेबल ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham 200 Health Officials and Personnel Deployed on Route Oxygen Cylinders Facilities Available
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। गौरीकुंड से केदारपुरी के यात्रा पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग, भीमबली, जंगलचट्टी, लिनचोली में मेडिकल राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। गौरीकुंड व केदारनाथ में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और आपातकालीन उपचार के लिए करीब 200 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन

इसमें 30 चिकित्सक, 25 फार्मासिस्ट और 30 से अधिक नर्सिंग व सहायक स्टाफ शामिल हैं। सभी को अलग-अलग पड़ावों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का दल प्रमुख पड़ावों पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा देगा। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर 12 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। ऑक्सीजन सिलिंडर और पोर्टेबल ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था भी कर दी गई है।

विज्ञापन

हर दो किलामीटर पर बनी है एमआरपी

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर प्रत्येक दो किलोमीटर के बीच में मेडिकल सहायता ईकाई बनाई गई है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और फाटा के स्वास्थ्य केंद्र इनसे जुड़े रहेंगे। सोनप्रयाग, चौरी, चिरबासा, जंगल चट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैरव ग्लेशियर, रुद्रा पॉइंट, बेस कैंप पर विभाग ने एमआरपी सेंटर बनाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: स्व गणना, 10 अप्रैल से घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना विवरण,15 से 20 मिनट का काम

स्वास्थ्य विभाग यात्राकाल में हर तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों को सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया गया है ताकि सभी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इस बार मेडिकल कॉलेज व अन्य जनपदों से भी चिकित्साधिकारी हमें प्राप्त हुए हैं। - डॉ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed