{"_id":"59391e3e4f1c1b366e9c7e7e","slug":"kedarnath-dhaam-pilgrims-decrease-due-to-monsoon-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के अलर्ट से डरे तीर्थयात्री, केदारनाथ धाम भी रहा सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के अलर्ट से डरे तीर्थयात्री, केदारनाथ धाम भी रहा सूना
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 08 Jun 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
kedarnath temple
- फोटो : amar ujala
भारी बारिश के अलर्ट का बुधवार 7 मई को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर असर देखने को मिला। केदारनाथ धाम में 2821 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से एक दिन में दर्शनार्थियों की यह सबसे कम संख्या है। खराब मौसम के चलते विगत तीन जून से प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर भी खराब मौसम का असर पड़ा है। यात्रा शुभारंभ से लेकर बीती पांच जून तक धाम में प्रतिदिन दस हजार से अधिक तीर्थयात्री बदरी विशाल के दर्शनों को पहुंच रहे थे, लेकिन बुधवार को 6517 तीर्थयात्री ही बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। मंगलवार को भी 8767 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
अभी तक बदरीनाथ धाम में 4,68,238 तीर्थयात्री बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। उधर उत्तरकाशी जिले में बुधवार को 4618 यात्रियों ने गंगोत्री और 4510 यात्रियों ने यमुनोत्री के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अब तक 2,63,810 यात्री गंगोत्री और 2,72,549 यात्री यमुनोत्री पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन