फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   river mandakini can destroy again kedarnath

केदारनाथ में तबाही ला सकती है मंदाकिनी

Wed, 30 Oct 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Oct 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
river mandakini can destroy again kedarnath

केदारनाथ धाम को मंदाकिनी नदी फिर से तबाह कर सकती है। नदी ने पहले से आपदा के बाद अपना रास्ता बदल दिया है। यह बात खुद आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) स्वीकार रहा है।

विज्ञापन


आस-पास के गांवों के लिए खतरा
पहले यह नदी मंदिर के दाईं तरफ से बह रही थी, अब इसका प्रवाह बाईं तरफ से हो रहा है।इसके मंदिर के 200 मीटर पीछे से बहने की वजह से अत्यधिक वर्षा या भूस्खलन की स्थिति में विशेषज्ञ मंदिर समेत आस-पास के गांवों के लिए खतरा मान रहे हैं। एएसआई (दून सर्किल) के अधीक्षण पुरातत्वविद् अतुल भार्गव के अनुसार केदारनाथ क्षेत्र तो खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन


मलबा हटाने को लेकर सहमति नहीं
इसके अलावा अगस्त्यमुनि, विजयनगर समेत रूद्रप्रयाग जिले समेत इसके आस-पास पड़ने वाले कई क्षेत्र इस नदी की वजह से भविष्य में प्रभावित हो सकते हैं। केदारनाथ में रिवर बेड गांवों से ऊपर हो गया है, जो मुश्किल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या यह है कि मंदिर के आस-पास मलबे को हटाए जाने समेत तमाम पुनर्निर्माण को लेकर जीएसआई की रिपोर्ट पर काम होना है। उसने मलबे को हटाने को लेकर सहमति नहीं दी है।


एएसआई मंदिर के भीतरी स्वरूप का पुनरुद्धार करने में जुटा है, लेकिन अब मौसम की वजह से इसमें भी बाधा खड़ी हो गई है। इस कार्य में अगला सीजन भी लगने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed