फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath by-Poll: BJP sent panel of names of candidates to parliamentary board Read All Updates in hindi

Kedarnath By-Poll: भाजपा ने प्रत्याशी के नामों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजा, जानिए कौनसे नाम हैं शामिल

Thu, 17 Oct 2024 12:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Oct 2024 12:12 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड उम्मीदवार घोषित कर देगा।

विज्ञापन
Kedarnath by-Poll: BJP sent panel of names of candidates to parliamentary board Read All Updates in hindi
bjp flag

विस्तार

भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिला संगठन के माध्यम से पैनल में नौ नाम भेजे गए। प्रदेश संसदीय बोर्ड की वर्चुअल बैठक में पैनल में आए नामों पर चर्चा हुई। वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व सांसद शामिल हुए। पैनल में आए सभी नामों पर क्षेत्रीय, सामाजिक एवं सांगठनिक पहलुओं पर विस्तार से विमर्श हुआ।

विज्ञापन

बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छह नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, बोर्ड ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को संभावित उम्मीदवारों के नामों के इस पैनल को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैनल में नौ लोगों के नाम भेजे

प्रदेश संसदीय बोर्ड को रुद्रप्रयाग जिले से पैनल में नौ नाम भेजे गए, जिनमें पूर्व विधायक आशा नौटियाल, ऐश्वर्या रावत, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल, पूर्व दायित्वधारी दिनेश बगवाड़ी, राष्ट्रीय संगठन में रहे कुलदीप आजाद नेगी, संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण और पंकज भट्ट के नाम भी भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath by Poll: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का सर्वे पूरा, अब पर्यवेक्षक करेंगे दौरा...इन नामों की चर्चा तेज

पार्टी संगठन बूथ एवं पन्ना स्तर तक चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शीघ्र ही पैनल के नामों पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित कर देगा। इसके बाद हम अपनी चुनावी रणनीति के अगले चरण को अंतिम रूप देने आरंभ कर देंगे। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed