फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath by Poll: Congress survey on the candidate is complete now observers will visit Uttarakhand News

Kedarnath by Poll: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का सर्वे पूरा, अब पर्यवेक्षक करेंगे दौरा...इन नामों की चर्चा तेज

Thu, 17 Oct 2024 08:42 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

पार्टी की ओर से जिताऊ प्रत्याशी के लिए केदारनाथ विधानसभा में सर्वे किया गया। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को मिल चुकी है। अब पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक बैठकें कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राय जानेंगे।

विज्ञापन
Kedarnath by Poll: Congress survey on the candidate is complete now observers will visit Uttarakhand News
कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने सर्वे पूरा कर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंप दी है। जल्द ही पर्यवेक्षक भी केदारनाथ विस क्षेत्र का दौरा कर प्रत्याशी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। सर्वे व पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी।

विज्ञापन

प्रत्याशी के नाम को लेकर कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी सामने आ रही है। टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नाम की चर्चाएं हैं। बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस को केदारनाथ उपचुनाव में जीत का दावा कर रही है।

विज्ञापन

लेकिन, प्रत्याशी को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान व गुटबाजी से कांग्रेस की चुनाव धार कुंद दिखाई दे रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से जिताऊ प्रत्याशी के लिए केदारनाथ विधानसभा में सर्वे किया गया। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को मिल चुकी है। अब पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक बैठकें कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राय जानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रील बनाने का खुमार:  हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग...किए ऐसे खतरनाक स्टंट, एक पांचवीं तो दूसरा आठवीं पास

प्रदेश प्रभारी के दखल से माहरा को फिर झटका

केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विधायक भुवन कापड़ी व वीरेंद्र जाती को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। दूसरे ही दिन प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी ने गणेश गोदियाल व लखपत बुटोला को पर्यवेक्षक बनाने के आदेश जारी किए। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। इससे पहले ही लोस चुनाव व बदरीनाथ, मंगलौर उपचुनाव के लिए माहरा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। प्रदेश प्रभारी ने इन नियुक्तियों को रद्द किया। प्रदेश प्रभारी के फैसलों से माहरा भी आहत हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed