{"_id":"39ccffa1463e8ecd9d976b8f4ef14e0e","slug":"kedarnath-become-yoga-canter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में ध्यान योग केंद्र बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में ध्यान योग केंद्र बनाएगी सरकार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Dec 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री केदारनाथ धाम में ध्यान-योग केंद्र और लिनचौली में आवास बनाने में सरकार निजी कंपनी जिंदल ग्रुप के जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की मदद लेगी।
विज्ञापन
योजना को अमलीजामा पहनाने को जेएसडब्ल्यू के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जल्द ही केदारनाथ का दौरा कर तमाम पहलुओं का सर्वे भी करेगी। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल अक्तूबर 2015 में श्री केदारनाथ के दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 2013 त्रासदी के बाद तबाह हुए श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए राज्य सरकार को सहयोग करने की इच्छा जतायी थी। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर श्री केदारनाथ मंदिर के निकट ध्यान योग केंद्र और लिनचौली में 50-75 आवास के निर्माण का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने उनके इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मीडिया प्रभारी के मुताबिक जेएसडब्ल्यू के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम केदारनाथ का भ्रमण कर निर्माण कार्य जुड़े तमाम पहलुओं पर विचार करने को सर्वे भी करेगी।
ज्ञात हो कि 2013 में आई भयावह त्रासदी के बाद आपदा राहत कार्यों के तहत श्री केदारनाथ धाम के अलावा चारधाम यात्रा मार्गों के निर्माण को लेकर केंद्र और राज्य की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं पर करोड़ों का बजट भी खर्च किया जा रहा है।