फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kawad yatra 2019 first time Paramilitary Force will be posted with 10 thousand  policemen 

कांवड़ यात्रा 2019: हरिद्वार में 10 हजार पुलिसकर्मियों के साथ पहली बार तैनात होगी पैरामिलिट्री फोर्स

Sat, 06 Jul 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jul 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
kawad yatra 2019 first time Paramilitary Force will be posted with 10 thousand  policemen 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में 17 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले में 10 हजार से करीब पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पहली बार केंद्र से पैरामिलिट्री की नौ कंपनी मांगी गईं हैं। इस बार तीन करोड़ के करीब कांवडियों के आने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार का कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होता है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कांवड मेला तैयारियों को लेकर अफसरों की बैठक ली। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफल कांवड़ मेला संपन्न कराने के लिए पड़ोसी राज्यों के अफसरों से भी निरंतर समन्वय बनाए रखें। कांवड़ के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए सुनियोजित प्लानिंग की जाए। सीएम ने कांवड के दौरान तीन करोड़ कांवडियों के आने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वही दस दिन से पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा है। तीन दिन पहले डीजीपी की अध्यक्षता में कई राज्यों के अधिकारियों की बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर मंत्रणा की। इस साल पिछले साल के मुकाबले शिवभक्तों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। इस लिहाज से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का रूट बदला गया है।

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी के मुताबिक कांवड़ मेले में इस बार सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा किया जा रहा है। इसमें करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें छह हजार सिविल पुलिस के जवान के अलावा पीएसी की 22 कंपनियां तैनात रहेंगी।

होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शासन के माध्यम से केंद्र सरकार से पैरामिलिट्री की नौ कंपनियां मांगी गईं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed