फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kawad yatra 2019 buses will run from Four temporary bus stop in haridwar 

कांवड़ यात्रा 2019: हरिद्वार में इस बार चार अस्थायी बस अड्डों से चलेंगी बसें, देखिए लिस्ट

Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
kawad yatra 2019 buses will run from Four temporary bus stop in haridwar 
- फोटो : फाइल फोटो

कांवड़ यात्रा में इस बार चार अस्थायी बस अड्डों से बसों का संचालन होगा। चंडीघाट, मोतीचूर, हरिराम इंटर कॉलेज और ऋषिकुल मैदान में अस्थायी बस अड्डे बनेंगे। 25 जुलाई को डाक कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद केवल दो चंडीघाट और मोतीचूर अड्डों से बसों का संचालन होगा। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में रोडवेज बसों के साथ भारी वाहनों के संचालन को कराना मुश्किल रहता है। भारी वाहन तो पूरी तरह से बंद कर दिए जाते हैं। केवल पेट्रोल-डीजल टैंकर और गैस सिलिंडर के ट्रक को आने जाने की अनुमति होती है। बसों के संचालन को इस बार दो चरणों में बांटा गया है। पैदल कांवड़ यात्रा का प्रथम चरण 17 जुलाई से शुरू होगा। जिसमें बसों का संचालन ऋषिकुल मैदान और हरिराम इंटर कॉलेज कनखल से होगा। दूसरा चरण 25 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें बसों का संचालन मोतीचूर और चंडीघाट पुल के नीचे से से होगा। 25 जुलाई के बाद से यहां से ही बसों का संचालन होगा। 
विज्ञापन


 रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक एसएस चौहान ने बताया कि बसों का रूट 17 जुलाई से कांवड़ियों की संख्या पर निर्भर करेगा। जैसे ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगेगी, उसी दिन से हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर एकल रूट कर दिया जाएगा। दिल्ली की ओर से आनी वाली बसों को पुरकाजी से लक्सर रूट के लिए डायवर्ट करते हुए कनखल के अंदर से थाने के सामने से हरेराम इंटर कॉलेज के मैदान में लाया जाएगा। यहां से फिर बसें दिल्ली हाईवे से रुड़की से होकर दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से आने वाली बसों को चीला रोड से चंडी पुुलिस चौकी के पास से नजीबाबाद रोड पर भेजा जाएगा। 25 जुलाई से शहर के अंदर के किसी भी रूट पर बसों का संचालन नहीं होगा। देहरादून रूट की बसें मोतीचूर और नजीबाबाद रूट की बसों को चंडीपुल से आगे नहीं आने दिया जाएगा। दिल्ली रूट की बसों को वाया मवाना से बिजनौर से नजीबाबाद रूट से चंडीपुल तक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के अस्थायी बस अड्डों का निर्माण शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed