फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kathgodam dehradun train name can be change

नैनी-दून एक्सप्रेस हो काठगोदाम-देहरादून ट्रेन का नाम, राज्यसभा सांसद ने दिया रेल मंत्री को सुझाव

Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
kathgodam dehradun train name can be change
अनिल बलूनी - फोटो : AmarUjala

काठगोदाम और देहरादून के बीच प्रस्तावित नई एक्सप्रेस ट्रेन का नाम नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस हो सकता है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर ट्रेन के नाम का सुझाव दिया है। बलूनी के मुताबिक, ट्रेन के संचालन का होमवर्क हो चुका और इसे अतिशीघ्र जनता की सेवा में समर्पित किया जाएगा। ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

विज्ञापन


काठगोदाम और देहरादून के बीच नई ट्रेन शुरू करने की लंबे समय से मांग हो रही है। सांसद बलूनी ट्रेन का संचालन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई ट्रेन के संचालन का आश्वासन दिया था। नई ट्रेन के इस माह तक आरंभ होने की संभावनाएं है। शुक्रवार को बलूनी ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की और उनसे काठगोदाम-देहरादून प्रस्तावित रेल के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन


बलूनी के मुताबिक, रेल मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि नई ट्रेन के संचालन को लेकर होमवर्क पूरा हो चुका है और अतिशीघ्र ही यह आरंभ हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन का संचालन काठगोदाम तक ही होगा। यह ट्रेन काठगोदाम से सुबह लगभग छह बजे चलकर दोपहर में देहरादून पहुंचेगी और उसी दिन अपराह्न देहरादून से चलकर देर शाम काठगोदाम आएगी। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में पांच दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम तक ही चलेगी ट्रेन
रेल विभाग के सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन दून से काठगोदाम तक ही चलेगी। विभाग ने देहरादून से लालकुआं तक ट्रेन के परिचालन की चर्चा को अफवाह बताया है। यह जानकारी भी मिली है कि यह ट्रेन 11 अगस्त को काठगोदाम से सुबह 6.05 बजे चलकर 12.45 बजे दून पहुंचेगी। यही ट्रेन शाम 6.05 बजे दून से चलकर 11.10 मिनट पर रात काठगोदाम पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed