फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Katapatthar Barrage Affected Struggle Committee meeting

Dehradun News: बांध प्रभावित बोले- पहले किया जाए बंदोबस्त, फिर हो अधिग्रहण

Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Katapatthar Barrage Affected Struggle Committee meeting
Iसमिति और यूजेवीएनएल के अधिकारियों के बीच हुई वार्ताI
विज्ञापन


कटापत्थर बैराज प्रभावित संघर्ष समिति की देवीथला में बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने समिति की मांगों को सुना।

समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बैराज स्थल से 518 मीटर क्षेत्र में निर्माण की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिकारियों से इसे 515 मीटर किए जाने की मांग की। इस पर अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में रिजर्व वॉयर स्तर 515 मीटर के हिसाब से ही भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। बैराज प्रभावितों ने कहा कि वर्ष 1938 के बाद से बिन्हार क्षेत्र में राजस्व बंदोबस्ती की कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण राजस्व अभिलेखों में कई बार की त्रुटियां हैं। इसका निराकरण नहीं हो रहा है। कहा कि निगम ने अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी है। बंदोबस्त में त्रुटियाें के चलते किसानों को उचित प्रतिकर नहीं मिल पाएगा। कहा कि बिन्हार और कटापत्थर बैराज प्रभावित क्षेत्र का पहले बंदोस्त किया जाए, फिर अधिग्रहण की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




इस मौके पर निगम के जीएम एसके सिंह, डीजीएम विनोद भाकुनी, एई अभिषेक कुमार, जेई मनेश तोमर, बाबूलाल, महेंद्र चौहान, विनय पुंडीर, लक्ष्यविजय, राजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed