{"_id":"5c7c051bbdec22737548c858","slug":"kashmiri-students-will-come-again-in-all-institutes-said-aicte-vice-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के शिक्षण संस्थानों में कश्मीर के हर छात्र को वापस लाएंगे: डॉ. एमपी पुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के शिक्षण संस्थानों में कश्मीर के हर छात्र को वापस लाएंगे: डॉ. एमपी पुनिया
Mon, 04 Mar 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन डॉ. एमपी पुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद देशभर के शिक्षण संस्थानों में विरोध का सामना करने वाले कश्मीरी छात्रों को वापस लाया जाएगा। रविवार को दून पहुंचे एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन डॉ. एमपी पुनिया ने यह जानकारी दी। डॉ. पुनिया ने बताया कि सालभर उनकी टीमें कश्मीर के आतंक प्रभावित इलाकों में काम करती हैं।
विज्ञापन
हर साल करीब पांच हजार बच्चों को केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत देशभर के शिक्षण संस्थानों में दाखिला दिलाया जाता है। उन्होंने हाल ही में हुई घटना के बाद बच्चों के कश्मीर लौटने पर चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को वापस उनके शिक्षण संस्थानों में लाया जाएगा। अगर उनकी पढ़ाई का नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई एक्स्ट्रा क्लास चलवाकर की जाएगी।
विज्ञापन