काशीपुर ः दहेज के लिए जेठ ने गर्भवती को मारी लात, हो गया गर्भपात
- दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विस्तार
दो मामलों में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का आरोप है कि जेठ के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। कुंडेश्वरी निवासी प्रियंका ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह ग्राम बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा निवासी अंकित सरना से मार्च 2013 में हुआ था। उनकी तीन बेटियां हैं।
पति व ससुराल वाले तीन बेटियों का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि ससुराली दस लाख रुपये, एक बुलेट की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि जेठ के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। बाद में ससुराली उसे मायके में छोड़ गए।
दस लाख रुपये और बुलेट मांगने लगे ससुराली
इस बीच, पंचायत में उत्पीड़न और दहेज नहीं मांगने पर राजीनामा हो गया लेकिन ससुराली फिर दस लाख रुपये और बुलेट मांगने लगे। पुलिस ने तहरीर पर पति और राजपाल सरना, सुमित सरना, सोनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, नगर की ही एक विवाहिता ने कहा कि 18 फरवरी 2016 को उसका विवाह मोहल्ला ओझान निवासी युवक से हुआ था।
कहा कि उसका पति दवा व्यापारी हैं, जो अक्सर घर से बाहर रहता था। आरोप है कि ससुर अश्लील इशारे करता था, जब यह बात उसने पति को बताई तो उसने नहीं सुनी। एक दिसंबर 2019 को ससुराली मायके आकर मकान नाम करने के साथ बीस लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने पति, ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।