{"_id":"6ae2c91595b48d431c05679f","slug":"karwa-chauth-2026-moonrise-timings-in-dehradun-haridwar-nainital-and-other-uttarakhand-cities-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ 2026: सुहागिनें रखेंगी आज पति के लिए निर्जला व्रत, देहरादून से नैनीताल तक जानें चंद्रोदय का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ 2026: सुहागिनें रखेंगी आज पति के लिए निर्जला व्रत, देहरादून से नैनीताल तक जानें चंद्रोदय का समय
Thu, 29 Oct 2026 09:59 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा। जानें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत आठ शहरों में चांद निकलने का समय।
विज्ञापन
करवा चौथ 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिनें आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चांद निकलने का इंतजार रहेगा। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर है। जानें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत आठ शहरों में कब निकलेगा चांद और किस समय महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर सकेंगी।
विज्ञापन
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए चंद्रोदय का समय महत्वपूर्ण होता है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं रात में चंद्रमा के दर्शन कर पूजा करती हैं और इसके बाद व्रत खोलती हैं। देहरादून में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय का समय दिया गया है। वहीं, हरिद्वार में चांद रात 8 बजकर 3 मिनट पर दिखाई देने का अनुमान है। रुड़की में रात 8 बजकर 2 मिनट, जबकि ऋषिकेश में भी रात 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रोदय का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
नैनीताल में अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में चांद थोड़ा पहले दिखाई देने का अनुमान है। यहां चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 59 मिनट दिया गया है। टिहरी में रात 8 बजे चांद निकलने का समय है। वहीं, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में रात 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय होगा।
विज्ञापन