{"_id":"636a671228a79f15e2617ac7","slug":"kartik-purnima-sikh-pilgrims-stop-at-dandi-chowk-during-going-to-har-ki-pauri-gurudwara-gyan-godri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा: गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी जाने के लिए हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिखों को डांडी चौक पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा: गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी जाने के लिए हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिखों को डांडी चौक पर रोका
Tue, 08 Nov 2022 08:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:00 PM IST
सार
सिखों के जत्थे ने हरकी पैड़ी पर अरदास करने जाने से रोके जाने का विरोध किया। तहसीलदार रेखा आर्य को ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के मूल स्थान पर अरदास की मांग को लेकर हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिख समाज के लोगों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने पथरी क्षेत्र के डांडी चौक पर ही रोक दिया। सिखों के जत्थे ने हरकी पैड़ी पर अरदास करने जाने से रोके जाने का विरोध किया। तहसीलदार रेखा आर्य को ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी, तस्वीरें
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम दिनारपुर से सिख समाज के लोगों का काफिला सुबह रवाना हुआ। लेकिन डांडी चौक पर पहुंचते ही तहसीलदार रेखा आर्य और पथरी थानाध्यक्ष पवन डिमरी ने टीम के साथ बैरियर लगाकर काफिले को रोक दिया। सिख समाज के लोगों ने रोकने का विरोध किया। हरकी पैड़ी तक जाने देने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
सुबा सिंह ढिल्लो, गुरपेज सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के मूल स्थान को सिख समाज को दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिख समाज का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बलदेव सिंह ढिल्लो, जजपाल सिंह, प्रीत चीमा, मंजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, सादा सिंह चीमा, गुरनाम सिंह आदि शामिल रहे।
नजरबंद करने का लगाया आरोप
दिनारपुर में अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गा की पुलिस से झड़प हो गई। जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हरकी पैड़ी तक जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। ताकि वह गुरुद्वारा की मांग न उठा पाएं। उधर, पुलिस का कहना है कि उनसे बातचीत करने के लिए गए थे। लेकिन उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर अंदर से ताला लगा लिया।