फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag Havildar Virendra Funeral with military honors, he died after slipping and falling into a ditch

Karnaprayag: सैन्य सम्मान के साथ दी सैनिक वीरेंद्र को अंतिम विदाई, पैर फिसलकर खाई में गिरने से हो गई थी मौत

Fri, 25 Jul 2025 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jul 2025 09:39 PM IST
सार

वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुए वीरेंद्र सिंह मंगलवार को अपने परिवार के साथ अपने गांव पहुंचे थे। बुधवार की रात को घर के पास पैर फिसलने से उनकी मौत हुई।

विज्ञापन
Karnaprayag Havildar Virendra Funeral with military honors, he died after slipping and falling into a ditch
सैनिक वीरेंद्र को दी अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौड़ गांव निवासी सैनिक वीरेंद्र सिंह का शुक्रवार को उनके पैतृक घाट बोरागाड़ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार रात को वीरेंद्र सिंह की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। वीरेंद्र लैंसडौन में 12वीं गढ़वाल में हवलदार के पद पर सेवारत थे। अचानक हुई मौत से चौड़ गांव में मातम छाया है।

विज्ञापन


वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुए वीरेंद्र सिंह मंगलवार को अपने परिवार के साथ अपने गांव पहुंचे थे। बुधवार की रात को घर के पास पैर फिसलने से उनकी मौत हुई। बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शुक्रवार को सैनिक का पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे चौड़ गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को पैतृक घाट ले जाया गया।
विज्ञापन


Yamunotri Dham: परिवार के साथ यमुनोत्री आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग से मेजर अक्षय सैनी के साथ पहुंची सेना की टीम ने अंतिम सलामी दी। साथ ही यहां पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वीरेंद्र सिंह अपने पीछे मां, पिता, पत्नी, भाई व दो बच्चों को छोड़कर चले गए। वीरेंद्र की मां व पत्नी इस मौत से बार बार मूर्छित हो रही हैं। अंतिम संस्कार में तहसीलदार अक्षय पंकज, एसओ पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed