फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag-Gwaldam Highway: Stone fell from hill worker died after getting hit

Karnaprayag-Gwaldam Highway: पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आकर हाईवे पर काम कर रहे श्रमिक की मौत, एक घायल

Thu, 15 Feb 2024 06:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Feb 2024 06:34 PM IST
सार

Uttarakhand News: चोटिल हुए मजदूर ने कहा कि हाईवे के जिस जगह पर वे कार्य कर रहे थे, उसके ठीक उपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर गिरे।

विज्ञापन
Karnaprayag-Gwaldam Highway: Stone fell from hill worker died after getting hit
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूर की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। नारायणबगड़-नलगांव के बीच लाल मिट्टी के पास हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से छिटककर पत्थर गिर पडे़। पत्थर की चपेट में आने से बुधेल नितम (47)पुत्र बुकाऊ राम गांव बोइडीह,थाना जैजैपुर, जिला जाजगीर थापा, छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अजय सिंह(40)पुत्र अमर सिंह गांव मकरीबंधा ,छत्तीसगढ़ के सिर पर चोट हल्की लगी। दोनों को उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। लेकिन घायल मजदूर बुधेल नितम ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


Tehri News: लामरीधार में सड़क से नीचे झाड़ियों में मिला शक्षिण का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि दूसरे घायल मजदूर अजय सिंह की मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घटना का कारण बताते हुए चोटिल हुए मजदूर अजय सिंह ने कहा कि हाईवे के जिस जगह पर वे कार्य कर रहे थे, उसके ठीक उपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर गिरे। मृतक बुधेल नितम के सिर पर पत्थर गिरने से सर फट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed