फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Male Teacher Dead body found in Lamridhar near road side in tehri

Tehri News: लामरीधार में सड़क से नीचे झाड़ियों में मिला शक्षिण का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 15 Feb 2024 04:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

Uttarakhand News: शिक्षक रात नौ बजे करीब अपनी बाइक से लामरीधार बजार से अपने घर जसपुर के लिए गया था, लेकिन वह रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand News Male Teacher Dead body found in Lamridhar near road side in tehri
शव मिला - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

नई टिहरी में जाखणीधार ब्लाक के लामरीधार में संदिग्ध हालत में एक शिक्षक का शव मिला है। रात को हुई घटना का सुबह पता चलने के बाद मौके पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

विज्ञापन

 

हिंडोलाखाल पुलिस थानाध्यक्ष धनराज बिष्ट ने बताया कि प्रेमलाल (54) पुत्र सोबन लाल निवासी ग्राम चौंड जसपुर तहसील जाखणीधार जिला टिहरी गढ़वाल रात नौ बजे करीब अपनी बाइक से लामरीधार बजार से अपने घर जसपुर के लिए गया था, लेकिन वह रात को घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजनों ने गांव में फोन कर उसका पता लगाने को कहा। उसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की तो लामरीधार से कुछ दूर आगे ही पालकोट-चौंड जसपुर रोड किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। ग्रामीणों ने आस-पास देखा तो वह करीब 20 फीट नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्रामीण उसको निकालने के लिए नीचे पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पाया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand: चमोली में हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया गया कि शिक्षक के मुंह पर काफी चोट थी। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव के प्रधान शीला कुमाईं और कीर्ति कुमाईं ने बताया कि प्रेमलाल के हाथ में हेलमेट था और उसकी पैंट की जिप खुली हुई थी।

 

जिससे कयास लगाए जा रहे हैं, कि बाइक खड़ी कर वह पेशाब करने के दौरान नीचे गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीभी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed