फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kapoor continued to rule the hearts of people with his simplicity and impeccable image.

सादगी और बेदाग छवि से लोगों के दिलों पर राज करते रहे कपूर

Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kapoor continued to rule the hearts of people with his simplicity and impeccable image.
विधायक हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्?
विधायक हरबंस कपूर अपनी सादगी और बेदाग छवि के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते रहे। आखिरी समय तक वो जनता के बीच रहकर काम करते रहे। निधन से एक दिन पहले भी उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। अपने इसी स्वभाव के कारण विरोधी तक उन्हें पसंद करते थे।
विज्ञापन

हरबंस कपूर जनता के बीच रहकर काम करने वालों में शामिल थे। वह लगातार आठ बार विधायक रहे, उसके बावजूद वह रोजाना जनता से मिलने और जनसंपर्क बढ़ाने का प्रयास करते रहते थे। अपनी सादगी और सरलता से उन्होंने कार्यकर्ताओं के दिलों में खास जगह बनाई थी। निधन से एक दिन पहले शाम को उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। उसके बाद वह दोबारा कार्यकर्ताओं से नहीं मिल सके। लगातार आठ बार जीत उनकी लोकप्रियता को बताने के लिए काफी है। जिस तरह वह स्कूटर पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचते थे, वह उनकी सादगी और सरलता को जगजा हिर करती थी। निधन से पहली रात भी वह क्षेत्र में दो-तीन आयोजनों में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान वह पूरी तरह पाक-साफ रहे। यूपी में कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष रहने के बावजूद उन पर कभी कोई दाग नहीं लगा। उनका राजनीतिक करियर भी साफ-सुथरा रहा। सिर्फ कैंट के ही नहीं बल्कि अन्य विधानसभाओं के पदाधिकारी भी उनके कायल थे। अपने बेदाग और संघर्षशील नेता की छवि से उन्होंने विरोधी दलों में दोस्त बनाए। प्रकाश सुमन ध्यानी ने बताया कि उनके साथ वह भाजपा के महामंत्री रहे। साथ ही चुनाव संयोजक भी रहे। दोनों अच्छे दोस्त थे, जिन्होंने पार्टी के तमाम पदों पर साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरबंस कपूर के निधन से राज्य को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने पूरे जीवनभर पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया। सरकार का हिस्सा रहते हुए लोगों की बेहतरी के लिए काम करते रहे। इतने लंबे करियर में उन्होंने खुद पर कभी एक छोटा सा भी दाग नहीं लगने दिया।
सुनील उनियाल गामा, मेयर
मेरे लिए यह व्यक्तिगत छवि है। वह हमेशा मुझे सहयोग और समर्थन देते रहे। एक विधायक के रूप में उनकी जैसी लोकप्रियता पाना हर किसी का सपना होता है। वह हमेशा सक्रिय रहकर जनता से जुड़े रहे। वर्षों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने के बावजूद उनका उनका निधन हम सब के लिए एक बड़ा झटका है।

गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री
हरबंस कपूर ने वर्षों तक प्रदेश में पार्टी व संगठन को मजबूत कराने में अपना योगदान दिया है। वह हमेशा समर्पित होकर पार्टी से जुड़े रहे। उनके प्रयासों और संघर्ष का ही नतीजा है कि भाजपा राज्य में प्रचंड बहुत की सरकार बनाने में कामयाब रही। उनका निधन राज्य और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
सीताराम भट्ट, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed