{"_id":"5d90cfde8ebc3e93b0396ee8","slug":"kapil-sibal-arrives-uttarakhand-for-harish-rawat-sting-case-hearing-in-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत के स्टिंग केस की पैरवी के लिए उत्तराखंड पहुंचे कपिल सिब्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत के स्टिंग केस की पैरवी के लिए उत्तराखंड पहुंचे कपिल सिब्बल
Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल नैनीताल पहुंचे हैं। सोमवार को वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में हरीश रावत की तरफ से पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को वे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि यह सिर्फ दबाव बनाने के लिए मामले को तूल दिया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 2016 में एक निजी चैनल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग दिखाया था। इस स्टिंग में रावत सरकार बचाने के लिए विधायकों से सौदेबाजी करते नजर आ रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन लगाने का मामला पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, फलस्वरूप रावत सरकार बहाल हो गई थी। मामले की सीबीआई जांच को लेकर भी हरीश रावत काफी आशंकित लग रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।
Trending Videos