फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra, Room in hotel-Dharamshala will not be available without identity card, Haridwar news

Haridwar: बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा होटल-धर्मशाला में कमरा, यात्री आने से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें 

Wed, 06 Jul 2022 04:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 04:30 PM IST
सार

जिलाधिकारी और एसएसपी ने होटल, धर्मशाला एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले को लेकर बैठक की। जिसमें 14 से 27 जुलाई तक होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के सामने अपने सुझाव रखे।

विज्ञापन
Kanwar Yatra, Room in hotel-Dharamshala will not be available without identity card, Haridwar news
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में होटलों व धर्मशालाओं में बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं मिलेगा। साथ ही कांवड़ियों की भीड़ के चलते व्यापारियों का माल दुकान में आने और ले जाने वाली समस्या को देखते हुए समय भी निर्धारित किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेला नियंत्रण भवन के सभागार में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने होटल, धर्मशाला एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले को लेकर मंगलवार को बैठक की। इस बीच 14 से 27 जुलाई तक होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मंथन हुआ। होटल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि अब कांवड़िये होटल और धर्मशालाओं में ठहरना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


पार्किंग की कहां-कहां व्यवस्था की जा सकती है, इस पर उन्होंने अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने होटलों के किराये की जानकारी ली। व्यापारियों ने बताया कि होटलों के किराये को लेकर कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी की भी गलत हरकतों का पता चले तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे अपनी दुकानों में लगाएं, जिसकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशालाओं में लगे 99 प्रतिशत सीसीटीवी

धर्मशाला एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने बताया कि धर्मशालाओं में 99 प्रतिशत सीसीटीवी लगे हैं। कोई भी कमरा बिना पहचान पत्र के नहीं दिया जाता है। व्यापारियों की ओर से कांवड़ मेले के दौरान माल लाने और ले जाने में आने वाली दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें...आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, टिहरी में कार के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दुकानों में कोई भी ऐसी चीज की बिक्री नहीं होनी चाहिए, जिसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, कुलदीप शर्मा अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रवि अध्यक्ष भारत माता सप्त सरोवर व्यापार मंडल और भुवन गोस्वामी समेत अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed