फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra postponed: Shuttle buses will send back Kanwariya if they come from trains

कांवड़ यात्रा स्थगित: ट्रेनों से आने वाले कांवड़ियों को शटल बसों से भेजेंगे वापस 

Sun, 25 Jul 2021 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Jul 2021 10:26 PM IST
सार

ट्रेनों से हरिद्वार और आसपास के स्टेशनों पर उतरने वाले शिवभक्तों को बसों से वापस बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra postponed: Shuttle buses will send back Kanwariya if they come from trains
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित की गई कांवड़ यात्रा के बाद भी यदि शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए ट्रेनों से हरिद्वार आते हैं तो उनको वापस भेजने के लिए सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शटल बसों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


ट्रेनों से हरिद्वार और आसपास के स्टेशनों पर उतरने वाले शिवभक्तों को बसों से वापस बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा। हर रेलवे स्टेशन पर शटल बसें खड़ी हो गई हैं। हरिद्वार से लेकर देहरादून तक कुल 28 शटल बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा स्थगित की है। इसके बाद भी कांवडिए पुलिस को चकमा देकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कांवडिए निजी वाहन, सार्वजनिक बसों और ट्रेनों से आ रहे हैं। ट्रेनों से हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता के बाद अब कांवड़ियों को चिह्नित करने के लिए फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कांवड़िए ट्रेनों से हरिद्वार या आसपास स्टेशनों पर उतरे तो उनको शटल बसों से वहीं से वापस बॉर्डर तक छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने इसकी व्यवस्था शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार, देहरादून, रायवाला, पुराना ऋषिकेेश, योगनगरी ऋषिकेश, लक्सर, रुड़की, मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर शटल बसों की व्यवस्था की है। 

स्टेशनों पर की जा रही चेकिंग 

कांवड़ियों को लेकर रुड़की, लक्सर, ज्वालापुर में पुलिस ने चेकिंग भी शुरू कर दी है। रुड़की में चेकिंग के दौरान युवाओं की एक टीम रविवार को जीआरपी के जवानों को मिली। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वह रुड़की में आर्मी भर्ती में शामिल होने के लिए आए हैं। जिसके बाद इन युवकों को जाने दिया गया।

स्टेशन -             बस 
हरिद्वार-               6 
रुड़की-                4
लक्सर-                 4
ज्वालापुर-              4
मोतीचूर-                2 
पुराना ऋषिकेश-     2 
योगनगरी ऋषिकेश- 2
रायवाला-               1 
देहरादून-               2 

रेलवे स्टेशनों पर शटल बसों को लगाया गया है। प्रत्येक स्टेशन पर कांवड़ लेेने के लिए आने वाले कांविड़यों को उतराया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन में बैठाकर वापस बॉर्डर पर भेजा जाएगा।
- मनोज कात्याल, एएसपी जीआरपी, रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed