फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2025 Notice sent to 50 DJ Operator For not play Loud

Kanwar Yatra 2025: रावण, बाबर या हो बाबा DJ, तेज बजे तो बॉर्डर पर ही कर दिए जाएंगे खामोश, 50 को नोटिस भेजे

Fri, 27 Jun 2025 11:34 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश से लेकर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) तक के ऐसे 50 डीजे संचालकों को पुलिस ने तेज आवाज और उनकी ऊंचाई पर नोटिस भेजे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Notice sent to 50 DJ Operator For not play Loud
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावण, बाबर, सार्जन, बाबा... कांवड़ मेले में इनसे कानफोड़ू आवाज आई तो इन्हें हरिद्वार में घुसने से पहले ही बॉर्डर पर बंद कर वापस कर दिया जाएगा। ये सब उन डीजे के नाम हैं जो हर साल श्रावण कांवड़ मेला में हरिद्वार, ऋषिकेश क्षेत्र में आते हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से लेकर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) तक के ऐसे 50 डीजे संचालकों को पुलिस ने तेज आवाज और उनकी ऊंचाई पर नोटिस भेजे हैं। सभी को हिदायत दी गई है कि कांवड़ क्षेत्र में घुसने से पहले ही आवाज पर नियंत्रण रखें। ऐसा न करने पर वापस तो होंगे ही साथ ही कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि कांवड़ मेले में डाक कांवड़, डीजे ये सब हर बार चर्चाओं का विषय बनते हैं। इन पर प्रतिबंध लगाने जैसी बातें भी उठ चुकी हैं, लेकिन करीब सात साल पहले अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में इस पर प्रतिबंध न लगाकर इनकी आवाज और ऊंचाई नियंत्रित करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


यानी, डीजे आएंगे तो, लेकिन ये कानफोड़ू आवाज में नहीं बजेंगे। मगर, डीजे लेकर कांवड़ लेने आने वाले इन नियमों को हर बार दरकिनार करते हैं। आवाज ऐसी होती है कि सड़क पर चल रहे वाहनों में बैठे लोग भी दहल जाते हैं। सड़क किनारे भवनों के खिड़की दरवाजे भी हिलने लगते हैं। इसकी कई बार स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन से शिकायत भी करते हैं। मगर, जब तक इन पर कार्रवाई की बारी आती है ये किसी न किसी जुगत से बच निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kanwar Yatra: हरिद्वार में जुटे पांच प्रदेशों के अफसर, कांवड़ मेले में रियल टाइम इनपुट साझा करने पर दिया जोर

इस साल पहली बार पुलिस की ओर से पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि कांवड़ मेला आस्था का केंद्र है। मगर, यहां कोई लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। ऐसे में देशभर के 50 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। ये सभी डीजे कभी न कभी उत्तराखंड आ चुके हैं। इनकी आवाज मानक से अधिक हुई तो उन्हें बॉर्डर पर ही रोककर वापस कर दिया जाएगा। साथ ही ज्यादा ऊंचाई वाले डीजे को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

ये हैं कुछ डीजे के नाम

डीजे सार्जन- झारखंड
डीजे रावण- नोएडा उत्तर प्रदेश
बाबर डीजे- कोलकाता
कसाना डीजे- गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
चौधरी डीजे- बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
मोनू डीजे- मेरठ उत्तर प्रदेश
चेतन डीजे- शामली
अमर डीजे- मेरठ
डीजे बाबा- शामली
परी डीजे- नंदनगरी दिल्ली
शिव डीजे- बुलंदशहर
गौरव डीजे- बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed