फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 Crowd of Dak Kanwariyas next three days will be a litmus test for the police

Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का उमड़ने लगा हुजूम, अगले तीन दिन पुलिस के लिए होगी अग्निपरीक्षा

Mon, 29 Jul 2024 07:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2024: पंचक खत्म होने के बाद हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार से डाक कांवड़ियों की बड़ी संख्या में आमद होने लगी। सोमवार की शाम होते ही ये भीड़ और अधिक बढ़ गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Crowd of Dak Kanwariyas next three days will be a litmus test for the police
डांव कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार शाम से धर्मनगरी में डाक कांवड़ियों का हुजूम उमड़मे लगा है। हाईवे से लेकर शहर के अंदर कांवड़ियों के दोपहिया वाहन और डीजे की गूंज है। भीड़ नियंत्रित करते हुए डाक कांवड़ियों को गंतव्य की तरफ रवाना करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। तीन दिन पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा साबित होंगे।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर में पंचक खत्म होने के बाद हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार से डाक कांवड़ियों की बड़ी संख्या में आमद होने लगी। सोमवार की शाम होते ही ये भीड़ और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन


शहर के अंदर जगह-जगह बेरिकेडिंग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। हाईवे पर बड़े-बड़े डीजे वाली डाक कांवड़ और पैदल भागते कांवड़ यात्रियों का रैला नजर आ रहा है। कनखल का बैरागी कैंप डाक कांवड़ के वाहनों से पैक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rishikesh: हरियाणा के कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कूदकर बचाई जान


हाईवे की एक साइड गंतव्य की तरफ लौटने वाले डाक कांवड़ियों के वाहनों का कब्जा है जबकि दूसरी तरफ हरिद्वार आने वाली साइड पर दोपहिया वाहनों से कांवड़िए पहुंच रहे हैं। सोमवार से ऑटो, ई-रिक्शा आदि भी हाईवे पर बंद कर दिए गए हैं। साथ ही डायवर्जन प्लान लागू किया जा चुका है। मगर पुलिस-फोर्स के लिए भीड़ नियंत्रण करते हुए वाहनों को निकालना बड़ी चुनौती है।

कांवड़ मेले के तीन दिन पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा की तरह हैं। करोड़ों डाक कांवड़ियों की भीड़ के बीच यातायात से लेकर तमाम व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस की अग्निपरीक्षा होगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि डाक कांवड़ को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। कांवड़ियों के वाहनों को तरतीब के साथ रवाना करने में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed