फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 CM Dhami took Ashirwad from Jagadguru Shankaracharya Swami Rajarajeshwarashram Maharaj

Kanwar Yatra: जगद्गुरु बोले- सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर दिया आस्था के प्रति सम्मान का प्रमाण

Tue, 30 Jul 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jul 2024 08:10 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2024: जगद्गुरु ने कहा, सीएम ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर और उनके पैर धोकर सिद्ध कर दिया कि वह आस्था का कितना सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 CM Dhami took Ashirwad from Jagadguru Shankaracharya Swami Rajarajeshwarashram Maharaj
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से सीएम ने लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक अमले के साथ-साथ संत समाज को भी शुभकामना संदेश दिया। वहीं, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम धामी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की।

विज्ञापन


जगद्गुरु ने कहा, श्रावण मास भगवान शिव के प्रति अगाध आस्था व्यक्त करने का माह होता है। उन्होंने शासन-प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा, यह ऐतिहासिक यात्रा हर वर्ष निकलती है। इसमें पूर्ण रूप से व्यवस्था देना और यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती से पार पाना शासन-प्रशासन दोनों की कड़ी परीक्षा लेता है।
विज्ञापन

कहा,जिस तरह से यह यात्रा संपन्न हो रही है, इसके लिए सीएम धामी समेत सभी व्यवस्थापक बधाई के पात्र हैं। कहा, यात्रा के दौरान कई बार कांवड़ियों ने धैर्य खोया, लेकिन इस चुनौती को भी प्रशासन ने बेहतर तरीके से संभाला। उन्होंने कांवड़ियों से भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था रखते हुए यात्रा में प्रशासनिक अमले का सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयकारों से गूंजी धर्मनगरी: सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से की गई पुष्पवर्षा



वहीं, सीएम ने कहा, देवभूमि आ रहे शिव भक्त गंगाजल लेकर जा रहे हैं। कहा, सभी का केंद्र बिंदु हरिद्वार बन रहा है, यह राज्य के लिए गौरव का विषय है। राज्य की जनता और शासन-प्रशासन यात्रियों का स्वागत करती है। किसी को कोई परेशानी न हो इसकी यात्रा शुरू होने से पहले ही समीक्षा की गई थी। सुखद यात्रा के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दुकानदारों की ओर से नेम प्लेट लगाए रखने पर कहा, न्यायालय के किसी आदेश पर कोई सवाल नहीं उठा सकते। यह अलग विषय है कि लोग आस्था के इस पर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed