फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023 On second day More Than 8 lakhs kanwariyas Took Gangajal from Haridwar

Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार में बढ़ने लगी शिवभक्तों की भीड़, दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

Wed, 05 Jul 2023 11:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jul 2023 11:05 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023 Haridwar News: कांवड़ यात्रा के पहले दिन शिवभक्तों की संख्या काफी कम रही, लेकिन दूसरे दिन ही ये क्रम बढ़ने लगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 On second day More Than 8 lakhs kanwariyas Took Gangajal from Haridwar
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये लगातार गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा था। पहले दिन शिवभक्तों की संख्या काफी कम रही, लेकिन दूसरे दिन ही ये क्रम बढ़ने लगा। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की संख्या काफी नजर आई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... सावन में अपने ससुराल से ही ब्रह्मांड की सत्ता चलाते हैं भगवान शिव, जानें रोचक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरे दिन आठ लाख 50 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। दो दिन में कुल नौ लाख 60 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed