{"_id":"62a466324f5910774f23e965","slug":"kanwar-yatra-2022-this-time-there-will-be-flower-rain-from-helicopter-on-kanwar-pilgrims-government-engaged-in-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanwar yatra 2022: इस बार कांवड़ यात्रियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, देवभूमि में होगा खास स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanwar yatra 2022: इस बार कांवड़ यात्रियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, देवभूमि में होगा खास स्वागत
Sat, 11 Jun 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 11 Jun 2022 03:26 PM IST
सार
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्री
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
कोविड महामारी के कारण दो साल से बाधित रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी है। इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ram Vilas Yadav: आईएएस अफसर के तीन ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, देहरादून में कार्रवाई जारी, लखनऊ भी पहुंची टीम
विज्ञापन
बता दें कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है।