फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three projects worth Rs 17 crores inaugurated

Dehradun News: तकनीकी शिक्षा में 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात

Fri, 30 Oct 2026 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Three projects worth Rs 17 crores inaugurated
-शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
विज्ञापन

-कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे पाठ्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। तकनीकी शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने व युवाओं को आधुनिक व रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान आमवाला में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 963.45 लाख की लागत से बनने वाले एकेडमिक भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने आईआरडीटी में 488.52 लाख की लागत से निर्मित एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के द्वितीय फेज तथा 328.27 लाख की लागत से निर्मित ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को समय की मांग और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में जुटी है। जिसके तहत युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर सृजित किए जा रहे हैं। डाॅ. रावत ने कहा कि सरकार ने विगत पांच वर्षों में तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा प्रयोगशालाओं के लिए मशीनों, उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सचिव, तकनीकी शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। औद्योगिक इकाइयों की मांग के अनुरूप संस्थानों में नए पाठ्यक्रम संचालित करने के साथ ही शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज, सचिव उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद डॉ. मुकेश पांडेय, संयुक्त निदेशक देवेंद्र गिरि, राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज आमवाला के प्रधानाचार्य आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed