फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: 16 year old Kanwariya from Delhi dies in bike collision on roorkee

रुड़की: बाइक की टक्कर से दिल्ली के किशोर कांवड़िए की मौत, कांवड़ लेकर लौटते समय हुआ हादसा

Thu, 21 Jul 2022 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jul 2022 08:57 PM IST
सार

दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी रामप्रकाश अपने 16 वर्षीय भतीजे जतिन के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: 16 year old Kanwariya from Delhi dies in bike collision on roorkee
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे किशोर कांवड़िए को एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। इससे पैदल जा रहा किशोर कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी रामप्रकाश अपने 16 वर्षीय भतीजे जतिन के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पैदल कांवड़िए हाईवे पर बिझौली पीरपुरा बाईपास के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें रामप्रकाश बाल-बाल बच गया, जबकि जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा रामप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक अमित निवासी जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने बाइक चालक के दो अन्य साथियों मनोज व मोहित निवासी भोपा मुजफ्फरनगर के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed