कांवड़ मेला स्थगित: हरिद्वार के बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, पुलिस ने लौटाए कई वाहन
बता दें कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ मेला स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस ने हरिद्वार के बॉर्डरों पर पहरा बढ़ा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद जिले के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बिना आरटीपीसीआर आने वाले लोगों को बॉर्डर से वापस किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ मेला स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में धर्मनगरी में आने वाले काविड़यों को रोकने के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। जिले के बॉर्डर पर चेतावनी के होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
बड़ा फैसला: उत्तराखंड सरकार ने लगातार दूसरे साल स्थगित की कांवड़ यात्रा, कोरोना के चलते उठाया कदम
रोडवेज बसों व ट्रेनों से आने वाले कांवड़ियों को रोकने की भी तैयारी की गई है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज के आदेशों के बाद जिला पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को बॉर्डर पर थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान ने वाहनों की चेकिंग कराई।
चेकिंग के दौरान यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक की गई। पुलिस ने 15 ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली, छह छोटा हाथी (टाटा एस) चार प्राइवेट बसों से हरिद्वार आ रहे यात्रियों को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद बॉर्डर पर कांविड़यों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। वहीं एसएसपी ने बॉर्डर पर अनुभवी अफसरों की भी तैनाती करने के लिए कहा है।
पड़ोसी जिलों से होगी बैठक
एसएसपी ने बॉर्डर के संबंधित थानों के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पड़ोसी राज्यों के थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों से बात कर कांवड़ लेने के लिए आने वाले यात्रियों को हरिद्वार आने से रोकने की अपील करें।
दूसरे राज्यों को गंगाजल उपलब्ध करा सकती है सरकार
उत्तराखंड सरकार दूसरे राज्यों को गंगाजल उपलब्ध करा सकती है। शासन स्तर पर इसे लेकर विचार हो रहा है। यदि पड़ोसी राज्यों की ओर से गंगाजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की जाएगी, तो राज्य सरकार टैंकरों से गंगाजल पहुंचा सकती है।