फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra 2020: Police make plan for stop Kanwariya Entry in haridwar

कांवड़ यात्रा 2020: हरिद्वार में कांवड़ियों को आने से रोकने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति, 11 स्थान किए चिह्नित 

Thu, 02 Jul 2020 06:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jul 2020 06:03 PM IST
सार

  • हरिद्वार में प्रवेश करने वाले रास्तों पर बढे़गी निगरानी 

विज्ञापन
kanwar yatra 2020: Police make plan for stop Kanwariya Entry in haridwar
हरिद्वार में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद पुलिस ने पहले से ही सील सीमाओं पर चौकसी और बढ़ाने निर्णय लिया है। सीमा पर हर हालत में कांवड़ियों को रोका जाएगा। इसलिए पुलिस प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के 11 स्थानों को चिह्नित किया है, जहां से कांवड़िए हरिद्वार जिले में प्रवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तर भारत के बड़े मेलों में शुमार कांवड़ मेला भी इस बार कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। उत्तराखंड के साथ उत्तरप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सरकार भी कांवड़ स्थगित करने का निर्णय ले चुकी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: इस बार नहीं होगा परम्परागत कांवड़ मेला, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को गंगा जल देगी उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी आशंका है कि बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालु यहां आ सकते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाहर से आने वाले लोगाें को रोकने के लिए कई राज्यों के अफसर मंथन कर चुके हैं। अब हरिद्वार पुलिस ने भी होमवर्क शुरू कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस का कहना है कि कोरोना के चलते पहले से सीमाएं सील हैं। इसके बाद भी और सख्ती के साथ बाहर से आने वाले वाहनों की जांच होगी।

डीजी ने जारी किया संदेश

हरिद्वार जिले में प्रवेश करने के 11 स्थान हैं। इन जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी और पैदल आने वालों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की सीमाओं पर तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। 

वहीं, कांवड़ियों से कुंभनगरी न आने की अपील की जा रही है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह अपील की है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना के मद्देनजर कांवड़िए यहां न आएं। इधर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की मानें तो सोशल मीडिया के माध्यम से कांवड़ियों के न आने का संदेश जारी किया गया है। संदेश में यह भी लिखा है कि यदि कोई आता भी है तो उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed